Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाला  01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना शाहपुर धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष शाहपुर राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक विकास कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 72/2025 धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त बेचू चौधरी पुत्र रामवृक्ष निवासी सेमरा नं0 2 थाना गुलरिहा गोरखपुर स्थायी पता मोरवन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


 


बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा वादी से पूर्व में सोलह लाख रुपया उधार लिये गये थे इसके बाद अभियुक्त ने अपने मित्र को भी व्यापार में नुकसान होने की बात कहकर वादी से पुनः पन्द्रह लाख रुपया उधार लिया गया । जिस नाम से उधार लिया गया । उसी दोस्त की फर्जी आईडी लगाकर अभियुक्त ने पैसे हड़प लिये जब वादी द्वारा पैसे वापस मांगे गये तो अभियुक्त ने वादी को पहचानने से इंकार कर दिया । जिसके संबध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies