हत्या का प्रयास करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा बरामद
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना खोराबार अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष खोराबार सुधांशु सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अर्जुन कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 223/2026 धारा 191(2),109(1),115(2),352,131 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त मुरारी यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी जंगल रामलखना बरई टोला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर को घटना मे प्रयुक्त एक अदद डण्डा के साथ गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 19.मई.2026 को जमीन विवाद को लेकर अभियुक्तगण/पट्टीदारों द्वारा जान से मारने की नीयत से एक राय होकर वादी एवं उसके पिता के ऊपर लाठी, डण्डा से मारा पीटा गया । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
