Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17/05/2026 से 18/05/2026 तक खनन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर


 



दिनांक: 18/05/2026


जनपद में जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 17/05/2026 से 18/05/2026 तक खनन विभाग द्वारा  प्रभावी कार्रवाई की गई।


प्रवर्तन अभियान के दौरान थाना रजपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज परिवहन कर रहे कुल 05 वाहनों को पकड़कर सीज किया गया। संबंधित वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम तथा अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


यह कार्रवाई जिलाधिकारी महोदय के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में की गई, जिनके द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त निगरानी एवं निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।


खनन निरीक्षक शिवम कुमार द्वारा पुलिस टीम के सहयोग से क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप उक्त वाहनों को पकड़ा गया। अभियान के दौरान संबंधित टीम द्वारा विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग की गई तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की गई।


जनपद प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा किसी भी स्तर पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies