Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

स्काउट एण्ड गाइड के लिए अनुशासन ही जीवन की अमूल्य निधि है — जिलाधिकारी*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


स्काउट एण्ड गाइड के लिए अनुशासन ही जीवन की अमूल्य निधि है — जिलाधिकारी




सम्भल (बहजोई), 18 मई 2026

आज जनपद के स्काउट एण्ड गाइड के राज्य पुरस्कार प्राप्त बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल से भेंट की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी ने स्काउट एण्ड गाइड से जुड़े पदाधिकारियों एवं बच्चों का परिचय प्राप्त किया तथा स्काउट एण्ड गाइड भवन निर्माण के संबंध में चर्चा की। साथ ही स्काउट एण्ड गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक के स्थान एवं समय का निर्धारण भी किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्काउट एण्ड गाइड की समाज एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “स्काउट एण्ड गाइड के लिए अनुशासन ही जीवन की अमूल्य निधि है।”

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा लखनऊ से प्राप्त राज्य पुरस्कार के प्रमाण-पत्र बच्चों को वितरित किए गए। इसके उपरांत लखनऊ में आयोजित नेशनल जम्बूरी से संबंधित प्रमाण-पत्र पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्काउट एण्ड गाइड के बच्चों को वितरित किए गए, जिन्हें प्राप्त कर बच्चों ने हर्ष व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सौरभ कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष तिवारी, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मुरादाबाद मंडल बृजेश कुमार, जिला सचिव उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड डॉ. राजीव कुमार वार्ष्णेय, स्काउट कमिश्नर नरेंद्र, गाइड कमिश्नर संगीता भार्गव, डीओसी गाइड मीन पंकज कुमार, ट्रेनिंग काउंसलर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जारी — जिला सूचना कार्यालय, सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies