हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल, दिनांक 18 मई 2026’’*
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” की तैयारियां हुई तेज
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के सफल संचालन हेतु जनपद सम्भल में तैयारियां तेज कर दी गयी है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा सभी तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जनगणना कार्य में लगे समस्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा अपने-अपने गणना ब्लॉकों में भ्रमण कर क्षेत्र से परिचित होने, स्व-गणना कार्य को प्रोत्साहित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को 21 मई, 2026 तक पूर्ण करने की कार्यवाही कर ली जाये। साथ ही जनगणना निदेशालय से प्राप्त कुल 4760 प्रगणक एवं सुपरवाइजरों की जनगणना सामग्री/किट को चार्ज स्तर पर चरणबद्ध तरीके से वितरित कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त समस्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे प्रशिक्षण हेतु उपयोग किए गए प्रशिक्षण ऐप को हटाकर वास्तविक “एचएलओ” ऐप इंस्टॉल अथवा रिफ्रेश कर लें, जिससे वास्तविक फील्ड कार्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो।
स्व.गणना अभियान में अब तक कुल 54275 परिवारों ने अपना विवरण पोर्टल पर स्वयं किया दर्ज
स्व.गणना अभियान में अब तक जनपद सम्भल में कुल 54275 परिवारों द्वारा अपना विवरण पोर्टल पर स्वयं दर्ज किया गया है, जिसके दृष्टिगत जनपद प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि स्व-गणना अभियान में अब सिर्फ 03 दिन शेष है, जिसमें सक्रिय सहभागिता करें तथा जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें, क्योंकि "हमारी जनगणना, हमारा विकास" के मूल मंत्र के साथ यह अभियान भविष्य की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की आधारशिला सिद्ध होगा।
