हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क "ओ" लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु इच्छुक संस्था दिनांक 03 जून, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
श्री दिलीप कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बताया गया है, कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट से "ओ लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु मान्यता प्राप्त संस्थाओं (आवेदन की अंतिम तिथि तक संस्था की मान्यता वैलिड ही) द्वारा अन्य पिछडे वर्ग के युवक/युवतियों को 'ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु ऑनलाइन आवेदन किये जाने तिथि दिनांक 20 मई, 2026 से 03 जून, 2026 तक निर्धारित की गयी है। उक्त के सम्बन्ध में पिछडा वर्ग कल्याण विभाग उ०प्र० की विभागीय वेबसाईट-backwardwelfareup.gov.in/obccomputertraining.upsdc.gov.in पर दिये गये लिंक पर ऑनलाइन आवेदन किया जाना एवं मान्यता से संबंधित अभिलेखों व आधारभूत ढाँचे तथा दिये गये प्रारूप पर नोटरी शपथ-पत्र का विवरण अपलोड करने के साथ हार्ड कॉपी निदेशालय, पिछडा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन, लखनऊ / संबंधित जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय सम्भल में उपलब्ध कराया जाने के साथ-साथ निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश/समय-सारणी उक्त वेबसाईट पर प्रदर्शित कर दी गई है।
आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्ट आउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित निदेशक, पिछडा वर्ग कल्याण उ०प्र० 10वां तल, इन्दिरा भवन, लखनऊ-226001 के कार्यालय में दिनांक 03 जून, 2026 सांय 05:00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्डकापी में उपलब्ध करायी जायेगी। संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन में भरी गई सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओ का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछडा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।
