Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इसके तहत प्रगणक एवं सुपरवाइजर घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य कर रहे हैं।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 



सम्भल, दिनांक 27 मई 2026



प्रदेश भर में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इसके तहत प्रगणक एवं सुपरवाइजर घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज विकास खण्ड बहजोई परिसर   स्थित  मुख्य विकास अधिकारी  आवास पर प्रगणक  सहायक  अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय मऊ कठैर सुनीता कश्यप द्वारा गणना कार्य किया गया। इस दौरान  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट  ने प्रगणक  को अपने आवास से संबंधित आवश्यक एवं प्रमुख जानकारियां उपलब्ध कराईं।

उल्लेखनीय है कि जनपद सम्भल में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु कुल 4080 प्रगणक एवं 680 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। ये सभी कार्मिक 22 मई से 20 जून 2026 तक घर-घर जाकर सूचनाएं एकत्रित करेंगे।

जनपद प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में पूछे जाने वाले कुल 33 प्रश्नों के सही एवं सटीक उत्तर उपलब्ध कराएं, क्योंकि इन आंकड़ों के आधार पर भारत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों की रूपरेखा तैयार की जाती है।

साथ ही नागरिकों से यह भी अपेक्षा की गई है कि वे प्रगणकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, जिससे यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सुचारु, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।

जारी  जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies