Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रगति की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रगति की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन



सम्भल (बहजोई), 12 मई 2026

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नीति आयोग के अंतर्गत चयनित आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्ड असमोली एवं गुन्नौर में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्धारित सूचकांकों पर विभागवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान डीपीएमयू प्रभारी  श्यामा कुमार द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि नीति आयोग के अंतर्गत जनपद के दो विकास खण्ड असमोली एवं गुन्नौर शामिल हैं। इन विकास खण्डों में स्वास्थ्य, कृषि, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, आईसीडीएस सहित 11 विभागों के 38 विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर मूल्यांकन एवं रैंकिंग की जाती है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित सूचकांकों में सुधार हेतु लक्ष्य आधारित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आगामी बैठकों में राष्ट्रीय रैंकिंग से संबंधित डेटा के साथ  समीक्षा पुस्तिका उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए, ताकि प्रगति का बेहतर मूल्यांकन किया जा सके।

बैठक में पीएम एक्सीलेंस अवार्ड से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त आकांक्षात्मक विकास खण्डों की रैंकिंग प्रणाली एवं मार्किंग फार्मूला की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को  आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संस्थागत प्रसव, एएनसी एवं एनक्यूएएस, आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत सैम एवं मैम बच्चों की स्थिति तथा कृषि विभाग के अंतर्गत एफपीओ से संबंधित प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, कृषि उपनिदेशक  अरुण कुमार त्रिपाठी, डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार, आईटीआई प्रधानाचार्य  स्तुति गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies