हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत गंगावास विकास खण्ड गुन्नौर के पंचायत सहायक को ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी बनाने में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
ग्राम सचिव के तहसील स्तर के कैम्प में न उपस्थित रहने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कठोर कार्यवाही करने के दिए निर्देश
सम्भल ( बहजोई) 12 मई 2026
जनसामान्य एवं अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों के क्रम में यह संज्ञान में आया है कि अंशु यादव, पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत गंगावास, विकास खंड गुन्नौर द्वारा किसानों/ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड, फॉर्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी नहीं बनाना तथा आमजन एवं अधिकारियों के दूरभाष कॉल का संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा रहा है तथा पंचायत घर पर नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित नहीं की जा रही है। सम्बन्धित पंचायत सहायक के उक्त कृत्य हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया गया है यह भी कहा गया है कि क्यों न ग्राम पंचायत के नियमानुसार प्रस्ताव के द्वारा इनको सेवा से मुक्त कर दिया जाये। इसी संदर्भ में
उप जिलाधिकारी गुन्नौर द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील स्तर से आयोजित होने वाले कैम्प में ग्राम गंगावास के ग्राम सचिव वरन सिंह द्वारा कैम्प में उपस्थित नहीं हुए तो इनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गये कि आयुष्मान कार्ड, फॉर्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी की अपेक्षित प्रगति के आधार पर ही ग्राम पंचायत सचिव का वेतन एवं पंचायत सहायक का मानदेय आहरित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चेतावनी दी गई जो पंचायत सहायक तथा ग्राम पंचायत अधिकारी फार्मर रजिस्ट्री के कैंप में उपस्थित नहीं होते हैं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी
