हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत राज्य स्तरीय/ ज्योतिर्लिंग आयोजन के अवसर पर जनपद के शिवालयों में आयोजित किये गये कार्यक्रम*
जिलाधिकारी द्वारा ग्राम सादातवाडी के प्राचीन श्री पातालेश्वर महादेव जी के मंदिर पहुँच कर किये महादेव जी के दर्शन
महिलाओं द्वारा व्यापक सहभागिता के साथ निकाली जा रही कलश यात्रा को जिलाधिकारी द्वारा पूजा अर्चना कर किया रवाना
सम्भल ( बहजोई) 11 मई 2026
आज जनपद के शिवालयों ( शिव मंदिर) ग्राम सादातवाडी के प्राचीन श्री पातालेश्वर महादेव जी मंदिर, खग्गु सराय स्थित कार्तिकेय मंदिर सम्भल तथा सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर सम्भल आदि में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अन्तर्गत राज्य स्तरीय/ ज्योतिर्लिंग के आयोजन को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शिवालयों में मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, महा आरती, रुद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन आदि कार्यक्रम हुए। महिलाओं की व्यापक सहभागिता के साथ कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व गीत भी प्रमुखता से ध्वनित किया गया। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा श्री पातालेश्वर महादेव जी मंदिर सादातवाडी विकास खण्ड बहजोई पहुँच कर पूजा अर्चना करते हुए महादेव जी के दर्शन किये तथा शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा महिलाओं द्वारा व्यापक सहभागिता के साथ निकाली जा रही कलश यात्रा को पूजा अर्चना कर रवाना किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा मंदिर पर उपस्थित ग्रामीणों तथा श्रद्धालुओं द्वारा सोमनाथ से मा. प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थित में आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी बहजोई ओमवीर सिंह एवं खण्ड विकास अधिकारी पवांसा अमर जीत सिंह एवं ग्राम प्रधान तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
