Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*



सम्भल (बहजोई), 11 मई 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने आज  जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम गंगनैटा, थाना कैलादेवी, तहसील सम्भल निवासी दिव्यांगजन लाल गिरी पुत्र सौदान गिरी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वह गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तथा उन्हें दिव्यांग पेंशन प्राप्त हो रही है, किन्तु उनके पास ट्राईसाइकिल उपलब्ध नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि पात्रता के अनुसार प्रार्थी को शीघ्र ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रार्थी का नियमानुसार आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराई जाए, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में तहसील गुन्नौर से संबंधित कुरेबंदी प्रकरण भी प्रस्तुत किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी गुन्नौर को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आए अन्य प्रकरणों पर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया। 

जिलाधिकारी  अंकित खण्डेलवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए उनका समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का प्रभावी लाभ प्राप्त हो सके।

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies