हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
दिनांक 26 मई 2026 को कलक्ट्रेट सभागार, बहजोई में “प्रोजेक्ट नेत्र वसंत” के अंतर्गत सामुदायिक नेत्र स्वास्थ्य एवं मोतियाबिंद जनित अंधत्व उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री गोरखनाथ भट्ट ने की। इस अवसर पर ADM श्री सत्य प्रिय सिंह, CMO डॉ. तरुण पाठक, ACMO डॉ. पंकज बिश्नोई जुनावई ब्लॉक के ग्राम प्रधान, आशा कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Sightsavers India एवं CL Gupta Eye Institute द्वारा संचालित इस परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र जांच, मोतियाबिंद पहचान एवं नि:शुल्क सर्जरी सेवाएं प्रदान की गईं। परियोजना के माध्यम से जुनावई ब्लॉक की 72 ग्राम पंचायतों को Bilateral Blinding Cataract
Free घोषित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोरखनाथ भट्ट ने सी एल गुप्ता नेत्र संस्थान, साइट सेवर्स एवं चोलामंडलम को बधाई देते हुए कहा कि नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास सराहनीय हैं, उन्होंने अनुरोध किया कि आने वाले समय में गुन्नौर एवं रजपुरा ग्राम पंचायत को भी इसी सक्रियता के साथ blbc फ्री किया जाए
इसके लिए प्रशासनिक तौर पर संस्था को हर प्रकार की मदद मुहैया कराने का आश्वासन श्री भट्ट जी के द्वारा दिया गया
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पाठक ने इस अवसर पर संस्था को बधाई देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता में आशा बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, ग्राम प्रधानों का विशेष योगदान रहा है,भविष्य में भी यही अपेक्षा इन सदस्यों से करते हैं
संस्था की वाइस चेयरपर्सन डॉ आशि खुराना ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आउटरीज टीम की टीम के द्वारा लगभग 13000 से भी ज्यादा मरीजों की निशुल्क आई स्क्रीनिंग की गई, जिसमें से 600 मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर उन्हें सर्जरी के लिए बेस अस्पताल भेजा गया
जिन मरीजों की सर्जरी कुछ मेडिकल कारणों से नहीं हो पाई है उन मरीजों को काउंसलिंग करके अगले चरण में दोबारा शामिल किया जायगा
संस्थान की ट्रस्टी श्रीमती शिखा गुप्ता जी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने समस्त चिकित्सकों की टीम, साइट सेवर एवं चोलामंडलम की टीम और अपने आउटरीच कार्यकर्ताओं को दिया
साथ ही उन्होंने बेहतर कार्य प्रदर्शन करने के लिए ग्राम प्रधानों और आशा बहनों को सम्मानित भी किया,
संस्था के सचिव श्री गुरविंदर सिंह ने संभल प्रशासन एवं Sightsavers India से आए श्री प्रमोद त्रिपाठी का धन्यवाद ज्ञापित किया
CL Gupta Eye Institute से श्रीमती शिखा गुप्ता, डॉ. आशी खुराना, श्री लोकेश चौहान, सौरभ राज सिंह, श्री सत्य प्रकाश शर्मा एवं टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री लोकेश चौहान द्वारा किया गया।
अधिकारियों ने परियोजना की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों में अंधत्व उन्मूलन की दिशा में एक प्रभावी एवं प्रेरणादायक पहल बताया।

.jpeg)