हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील गुन्नौर के ग्राम सैंजना एवं ग्राम झुकैरा में उप जिलाधिकारी गुन्नौर एवं उनकी टीम द्वारा तालाबों की लगभग 39 बीघा भूमि पर से अवैध कब्जे को कराया कब्जा मुक्त
जिलाधिकारी द्वारा बैठक के माध्यम से समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदार एवं खण्ड विकास अधिकारी को 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक के तालाबों को चिन्हिकरण करते हुए सूची बनाने एवं कब्जा मुक्त कराने के दिए थे निर्देश
सम्भल (बहजोई), 26 मई 2026
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल द्वारा दिनांक 20 मई बुधवार को जनपद में चक मार्गों एवं तालाबों पर से अवैध कब्जे हटाने के संबंध में समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ एक गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को , चक मार्गों एवं सरकारी तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने जनपद में 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।
इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकासचन्द्र के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा गुन्नौर तहसील के अन्तर्गत तालाबों का चिन्हिकरण करते हुए ग्राम सैंजना एवं ग्राम झुकैरा में लगभग 39 बीघा भूमि पर से अवैध कब्जा को कराया कब्जा मुक्त।
उपजिलाधिकारी गुन्नौर एवं राजस्व निरीक्षक जाहरी सिंह तथा नदीम अहमद एवं लेखपाल राजवीर सिंह तथा सचिन मित्तल, एवं सुधीर सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से ग्राम सैंजना में तालाब भूमि गाटा संख्या 602 रकबा 0.240 हेक्टेयर जिसपर अस्थायी रूप से कब्जा हुआ पाया गया के अवैध कब्जा को कब्जा मुक्त कराया। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी गुन्नौर के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक बृजपाल सिंह एवं रनवीर सिंह तथा लेखपाल दुर्गेश त्रिपाठी,अनुज दुबे, तथा अखिलेश एवं विनीत कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ ग्राम झुकैरा की तालाब भूमि गाटा संख्या 1 कमि. रकबा 2.290 हेक्टेयर को चिन्हांकित करते हुए अवैध कब्जा को कब्जा मुक्त कराया। उप जिलाधिकारी विकासचन्द्र ने बताया कि आज तालाबों से कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही करते हुए लगभग 39 बीघा भूमि को मुक्त कराया गया।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में तालाबों एवं चक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। तालाबों का संरक्षण जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है, इसलिए इनके चिन्हीकरण एवं संरक्षण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

