Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सारण के रिवीलगंज एवं इसुआपुर में भारत स्काउट और गाइड का प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

 सारण के रिवीलगंज एवं इसुआपुर में भारत स्काउट और गाइड का प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ




गौतम ऋषि उच्च विद्यालय रिवीलगंज एवं उच्च विद्यालय रामपुर अटौली इसुआपुर में प्रारम्भ हुआ शिविर


छपरा(जिला कार्यालय):-- जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के पत्र के आलोक में भारत स्काउट और गाइड सारण के तत्वावधान में गौतम ऋषि उच्च विद्यालय रिवीलगंज एवं उच्च विद्यालय रामपुर अटौली इसुआपुर में प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। उच्च विद्यालय रामपुर अटौली इसुआपुर में गर्ल्स स्कूल साढ़वारा के स्काउट एवं गाइड भाग ले रहे हैं, वहीं गौतम ऋषि उच्च विद्यालय में रामकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमरिया के स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


गौतम ऋषि उच्च विद्यालय रिवीलगंज में शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य अभय शंकर सिंह के द्वारा किया गया,जबकि उच्च विद्यालय रामपुर अटौली इसुआपुर में शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य उपेंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के निर्देशानुसार गौतम ऋषि उच्च विद्यालय रिवीलगंज में शिविर प्रधान के रूप में स्काउट मास्टर मदन कुमार यादव एवं गाइड में गाइड कैप्टेन अमृता कुमारी की नियुक्ति की गई है। वहीं  उच्च विद्यालय रामपुर अटौली में शिविर प्रधान के रूप में जिला प्रशिक्षक प्रणव सिंह एवं गाइड कैप्टेन अंजली कुमारी तथा शिविर सहायक के रूप में विद्यालय के नोडल शिक्षक रविन्द्र बैठा एवं स्काउट मास्टर आशुतोष कुमार प्रतिनियुक्त किए गए हैं।


प्रशिक्षण शिविर में स्काउट एवं गाइड को ध्वज शिष्टाचार,गांठ एवं बांध, प्राथमिक उपचार,मार्च कष्ट,ड्रिल,अनुशासन,टोली पद्धति, सेवा कार्य,आपदा प्रबंधन, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सहभागिता एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सेवा भावना का विकास करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies