Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित, विकास एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित, विकास एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश



सम्भल (बहजोई), 29 मई 2026


           जिलाधिकारी के निर्देशन में आज कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित माननीय मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यक्रमों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

         बैठक में सर्वप्रथम समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अंतर्गत भवन निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यों में गुणवत्ता एवं गति सुनिश्चित करने तथा जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित कार्यों में अपेक्षित गति लाई जाए, जिससे योजनाओं की प्रगति बेहतर हो और जनपद की रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

        इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies