हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील चंदौसी के ग्राम जनैटा में स्थित तालाब की भूमि को नायब तहसीलदार एवं उनकी टीम द्वारा कराया गया कब्जा मुक्त
*जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को सरकारी तालाबों, चक मार्गों तथा सरकारी भूमि से अवैध कब्जा को कब्जा मुक्त कराने के दिए हुए हैं निर्देश।
सम्भल (बहजोई), 29 मई 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा एक अभियान चलाते हुए जनपद में चकमार्गों, तालाबों एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं।
साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जनपद में 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार करने तथा उन पर से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश भी दिए हैं।
इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी के निर्देशन में नायब तहसीलदार चंदौसी सतेन्द्र चाहर के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा तहसील चंदौसी के ग्राम जनैटा में स्थित तालाब गाटा संख्या 212 रकबा 0.073 भूमि पर से पैमाईश कराते हुए अवैध कब्जा हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराते हुए ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया गया।
उप जिलाधिकारी चंदौसी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चकमार्गों, तालाबों एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि जनपद में तालाबों, चकमार्गों एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि तालाबों का संरक्षण जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए तालाबों के चिन्हीकरण, संरक्षण एवं अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।
