Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव ने शादी कर ली है, उन्होंने मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता गौरव चौधरी के साथ हिमाचल में सात फेरे लिए।

 सपा सांसद से तलाक,बीजेपी अध्यक्ष से शादी


..


सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव ने शादी कर ली है, उन्होंने मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता गौरव चौधरी के साथ हिमाचल में सात फेरे लिए।


शादी में दोनों का परिवार मौजूद रहा। मोनिका यादव इस समय भाजपा में हैं और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।


मोनिका यादव का आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव से 2016 में तलाक हो चुका है। गौरव चौधरी भी अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दे चुके हैं।


दोनों की ये दूसरी शादी है। एक साल से दोनों में बातचीत चल रही थी। दोनों की पहली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में हुई थी, इसके बाद दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए।


मोनिका यादव पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की बेटी हैं। नरेंद्र सिंह यादव 6 बार विधायक रहे। वे मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रह चुके हैं।


नरेंद्र सिंह यादव ने 1985 में कांग्रेस के टिकट पर पहला चुनाव जीता था। बाद में समाजवादी पार्टी के गठन के दौरान वे मुलायम सिंह यादव के साथ चले गए


मुलायम सिंह यादव से नजदीकी संबंधों की वजह से नरेंद्र सिंह यादव ने बेटी मोनिका की शादी अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव के साथ की थी। हालांकि शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच रिश्ता खराब हो गया।


"मेरठ के कुसेड़ी गांव के रहने वाले गौरव चौधरी की कहानी बेहद दिलचस्प है। साल 2006 में वह 'बैचलर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस' की पढ़ाई करने जर्मनी गए थे।


पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वहीं सेटल हो गए और कड़ी मेहनत से वहां होटल्स,रियल एस्टेट और होलसेल स्टोर्स का बिजनेस एंपायर खड़ा किया हैं।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies