हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
माननीय उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनपद संभल में विभिन्न विकास एवं स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण\
संभल (बहजोई), 25 मई 2026
आज उत्तर प्रदेश शासन के माननीय उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री श्री बृजेश पाठक जी का जनपद संभल भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सचिवालय असमोली में माननीय उप मुख्यमंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत उन्होंने डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर ग्राम पंचायत सचिवालय, असमोली तथा सचिवालय परिसर स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सचिवालय में उपलब्ध फर्नीचर, कर्मचारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रेरित किया तथा पुस्तकालय में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय असमोली में आयोजित विभिन्न विभागों की शासन की योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र असमोली-2 का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बच्चों से वार्ता की तथा फल वितरित किए। साथ ही आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया गया।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। कृषि विभाग की कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत किसान श्री कमलवीर को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई तथा संभल सिरसी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत मक्का सुखाने वाली मशीन हेतु 12 लाख रुपये का चेक लाभार्थी को वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल द्वारा माननीय उप मुख्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ एवं अशोक स्तंभ की प्रतिकृति भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू का पुष्पगुच्छ एक अशोक स्तम्भ की प्रतिकृति देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इसके अतिरिक्त मा. उप मुख्यमंत्री जी द्वारा आर. एफ के अन्तर्गत 300 एस एच जी को 90 लाख की धनराशि तथा सीसीएल के अन्तर्गत 502 समूहों को 7.53 करोड़ रुपये की धनराशि तथा सीआईएफ के अन्तर्गत 851 समूहों को 12 करोड़ 77 लाख का धनराशि का चेक वितरित किया तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तीन लाभार्थियों को चाबी वितरित की।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में संभल जनपद विशेष स्थान रखता है तथा जनपद के विकास एवं अन्य क्षेत्रों में प्रगति को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
उन्होंने लू एवं गर्म हवाओं को देखते हुए आमजन से अपील की कि अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलें तथा स्वयं एवं अन्य लोगों को भी जागरूक करें।
इसके उपरांत माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने संभल स्थित भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय संभल का विस्तृत निरीक्षण भी किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से वार्ता की तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों की गुणवत्ता एवं एक्सपायरी तिथि की जांच की तथा दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दवा वितरण हेतु एक से अधिक काउंटर संचालित किए जाएं, ताकि मरीजों को असुविधा न हो।
माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नेत्र चिकित्सक से जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
भ्रमण कार्यक्…

.jpeg)