हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
दशहरा पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया राजघाट बबराला का निरीक्षण
संभल (बहजोई) 25 मई 2026
दशहरा पर्व के अवसर पर आज जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने राजघाट बबराला पहुंचकर गंगा स्नान व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दशहरा गंगा स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने कहा कि आवागमन सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को पूरी सतर्कता के साथ लागू किया जाए।
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में दशहरा मेले के दृष्टिगत किए गए रोड डायवर्जन का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा घाटों के किनारे साफ सफाई का अभियान चलाया जाए एवं जो कूड़ा करकट इकठ्ठा हो उसे एमआरएफ सेंटर को भेजा जाए जिससे उसका निस्तारण हो सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकास चंद्र, क्षेत्राधिकारी गुन्नौर आलोक सिद्धू सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय, जनपद संभल।

