Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सम्भल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्दौसी में पीपीपी मॉडल के अन्तर्गत संचालित डायलिसिस यूनिट के माध्यम से किडनी रोगियों को निरन्तर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर


 


सम्भल (बहजोई), 14 मई 2026*

जनपद सम्भल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्दौसी में पीपीपी मॉडल के अन्तर्गत संचालित डायलिसिस यूनिट के माध्यम से किडनी रोगियों को निरन्तर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डायलिसिस यूनिट का शुभारम्भ दिसम्बर 2022 में 2 मशीनों के साथ किया गया था, जिसके माध्यम से मरीजों की डायलिसिस प्रक्रिया प्रारम्भ हुई।

रोगियों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए वर्तमान में डायलिसिस यूनिट में मशीनों की संख्या बढ़ाकर 8 कर दी गई है। इनमें 6 मशीनें सामान्य डायलिसिस तथा 2 मशीनें हेपेटाइटिस-सी संक्रमित मरीजों की डायलिसिस हेतु संचालित की जा रही हैं।

एक मशीन द्वारा प्रतिदिन अधिकतम 4 डायलिसिस की जा सकती हैं। इस प्रकार 8 मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन कुल 32 डायलिसिस की क्षमता उपलब्ध है, जिनमें 24 सामान्य तथा 8 हेपेटाइटिस-सी संक्रमित मरीजों के लिए निर्धारित हैं। सामान्य रूप से प्रत्येक मरीज की सप्ताह में 2 से 3 बार डायलिसिस की जाती है। वर्तमान में यूनिट के माध्यम से लगभग 60 से 65 मरीजों को नियमित लाभ प्रदान किया जा सकता है।

वर्तमान समय में कुल 57 मरीज डायलिसिस सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें 31 रोगियों  की सप्ताह में 3 बार, 25  रोगियों की सप्ताह में 2 बार तथा 1 रोगी  की सप्ताह में 1 बार डायलिसिस की जा रही है। वर्तमान में प्रतिमाह लगभग 576 डायलिसिस की जा रही हैं।

डायलिसिस यूनिट में दिसम्बर 2022 से मार्च 2026 तक कुल 19,459 डायलिसिस की जा चुकी हैं, जिनमें से 4,732 डायलिसिस हेपेटाइटिस-सी संक्रमित  रोगियों  की की गई हैं।

जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies