हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पीएम श्री विद्यालय जालब सराय का किया निरीक्षण
विद्यालयों के शैक्षिणक स्तर में हो वृद्धि जो भी इस दिशा में कार्य नहीं करेगा उसके विरुद्ध होगी कार्यवाही... जिलाधिकारी
सम्भल ( बहजोई) 11 मई 2026
आज जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई द्वारा सम्भल विकास खण्ड क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय जालब सराय का निरीक्षण किया। ध्यातव्य है कि 10 मई को विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक मौहम्मद अंजार अहमद तथा सहायक अध्यापक मौहम्मद गुल एजाज़ को धार्मिक उन्माद फैलाने से संबंधित अवांछित गतिविधियां करने तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक वालेश कुमार द्वारा अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने तथा इस प्रकार के कृत्यों को रोकने का प्रयास न करने के कारण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निलम्बित किया गया था तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में एक त्रि सदस्यीय जांच समिति का भी गठन किया गया था तथा प्रधानाध्यापक मौहम्मद अंजार अहमद तथा सहायक अध्यापक मौहम्मद गुल एजाज़ के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गयी थी। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पीएम श्री विद्यालय जालब सराय का निरीक्षण किया तथा बच्चों एवं शिक्षकों से वार्ता की तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा को जांच से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के द्वारा शैक्षिक व्यवस्था का कैरिकुलम निर्धारित है। हमारी यह कोशिश रहेगी कि शतप्रतिशत अक्षरशः कैरिकुलम का पालन सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय शिक्षा के मंदिर हैं यहाँ बच्चों के बौद्धिक स्तर को बढाने का कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर में वृद्धि की जाए जो भी इस दिशा में कार्य नहीं करेगा उसके विरुद्ध कार्यवाही संज्ञान में लायी जाएगी।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
