हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
11.05.2026*
जनपद सम्भल
श्रीमान जिलाधिकारी महोदय व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सम्भल द्वारा थाना कुढफतेहगढ में 04 नवीन पुलिस चौकी का किया उद्घाटन
आज दिनांक 11.05.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय श्री अंकित खण्डेलवाल तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को और अधिक बेहतर एवं प्रभावी बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का वातावरण सशक्त करने के उद्देश्य से थाना कुढफतेहगढ में 04 नवीन पुलिस चौकी रीठ, चौकी छावडा, चौकी रहौली व चौकी रतनपुर का लोकार्पण/उद्घाटन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक(उत्तरी) महोदय श्री कुलदीप सिंह, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी श्री दीपक कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना कुढफतेहगढ निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार व अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण व आमजन मौजूद रहे।
