Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सारण में उच्च एवं मध्य विद्यालयों में भारत स्काउट और गाइड के द्वारा प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर शुरू

 सारण में उच्च एवं मध्य विद्यालयों में भारत स्काउट और गाइड के द्वारा प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर शुरू




मढ़ौरा एवं मांझी के विद्यालयों में स्काउट-गाइड सोपान प्रशिक्षण शिविर आरंभ


छपरा: जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के पत्र के आलोक में भारत स्काउट और गाइड सारण के तत्वावधान में राष्ट्रीय उच्च विद्यालय नरहरपुर मढ़ौरा एवं मेरवड़ी देवी उच्च विद्यालय मोहम्मदपुर मांझी में प्रथम एवं द्वितीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय उच्च विद्यालय नरहरपुर में राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर खोरम, मध्य विद्यालय नरहरपुर एवं मध्य विद्यालय नरहरपुर शारदा राय का टोला के स्काउट एवं गाइड भाग ले रहे हैं, वहीं मेरवड़ी देवी उच्च विद्यालय मोहम्मदपुर मांझी में कृष्णदेव सिंह उच्च विद्यालय धुरापाली एवं मध्य विद्यालय धुरापाली के स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


राष्ट्रीय उच्च विद्यालय नरहरपुर में शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार सिंह एवं शिविर प्रधान प्रणव सिंह द्वारा किया गया, जबकि मेरवड़ी देवी उच्च विद्यालय मोहम्मदपुर मांझी में शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य चंद्रभान पाण्डेय के द्वारा किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय उच्च विद्यालय नरहरपुर में शिविर प्रधान के रूप में प्रणव सिंह एवं कुमारी सरस्वती विंद तथा सहायक के रूप में शैलेंद्र कुमार एवं आशुतोष कुमार की नियुक्ति की गई है। वहीं मेरवड़ी देवी उच्च विद्यालय मोहम्मदपुर मांझी में शिविर प्रधान के रूप में जितेश कुमार एवं कुमारी रेखा तथा शिविर सहायक के रूप में सुरेंद्र कुमार, सुशीला कुमारी एवं सोनू गुप्ता प्रतिनियुक्त किए गए हैं।


प्रशिक्षण शिविर में स्काउट एवं गाइड को ध्वज शिष्टाचार, गांठ एवं बांध, प्राथमिक उपचार, अनुशासन, टोली पद्धति, सेवा कार्य, आपदा प्रबंधन, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सहभागिता एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सेवा भावना का विकास करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies