Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

स्व-गणना में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को दिए गए निर्देश प्रधानों ने की स्वगणना

 *हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर


 


मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकासखंड बहजोई में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों की समीक्षा*


स्व-गणना में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को दिए गए निर्देश प्रधानों ने की स्वगणना


विकासखंड स्तर पर जागरूकता अभियान एवं शिविर संचालित करने पर जोर


दिनांकः 7 मई, 2026


गोरखनाथ भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी, संभल द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रही स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन हेतु विकासखंड बहजोई कार्यालय में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि स्व-गणना में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान, जागरूकता शिविर एवं जनसंपर्क कार्यक्रम संचालित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकें।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि ग्राम प्रधान, रोजगार सेवकों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, समूह सखी शिक्षा मित्र, पंचायत सहायक तथा अन्य फील्ड स्तर के कार्मिकों को सक्रिय रूप से इस अभियान में जोड़ा जाए और उनके माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया से आंकड़ों की शुद्धता बढ़ेगी तथा कार्य में पारदर्शिता एवं गति आएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस कार्य को प्राथमिकता पर लेते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी संभल, खंड विकास अधिकारी बहजोई सहित विकासखंड स्तरीय सभी संबंधित अधिकारी , सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। सभी ग्राम प्रधानों का  स्वागणना  मोबाइल के माध्यम से , विकासखंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी द्वारा कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies