Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारत की जनगणना–2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान का शुभारम्भ आज दिनांक 07 मई 2026 से जनपद सम्भल में किया गया। यह अभियान 21 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 



जनपद सम्भल

दिनांक : 07 मई, 2026

जनपद सम्भल में स्व-गणना अभियान का शुभारम्भ, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सम्भल (बहजोई), 07 मई 2026।


भारत की जनगणना–2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान का शुभारम्भ आज दिनांक 07 मई 2026 से जनपद सम्भल में किया गया। यह अभियान 21 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के प्रथम दिवस जनपद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटिंग डिवाइस के माध्यम से अपनी स्व-गणना की गई।


इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह, अपर जिला जज श्रीमती आरती फौजदार, सिविल जज श्री आदित्य सिंह, जिलाधिकारी सम्भल अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई, मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, विधायक गुन्नौर राम खिलाड़ी सिंह यादव, विधायक सम्भल इकबाल महमूद, पूर्व मंत्री एवं विधायक गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रदीप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू सहित अन्य नगर पालिका अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों, जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण की गई।


जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने स्व-गणना करते हुए जनपदवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में भाग लें। उन्होंने कहा कि जनगणना–2027 के अंतर्गत पहली बार नागरिकों को स्व-गणना की महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की गई है। यह प्रक्रिया 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संचालित होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि देश एवं जनपद के सुनियोजित विकास का आधार है। स्व-गणना के माध्यम से प्रत्येक परिवार स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकता है, जिससे आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। जनगणना लोकतंत्र की आधारशिला है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश एवं प्रदेश की नीतियों, विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों के निर्माण का आधार बनते हैं। आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, संसाधनों के वितरण तथा शहरी नियोजन जैसे अनेक क्षेत्रों में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सही एवं सटीक जानकारी जनपद, प्रदेश एवं देश के विकास की दिशा निर्धारित करने में सहायक होगी। जनगणना–2027 पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, त्वरित एवं पारदर्शी बनेगी। स्व-गणना सुविधा के अंतर्गत आमजन 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर लॉग-इन कर घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूर्ण होने पर एक स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे घर आने वाले प्रगणक के साथ साझा करना होगा।

प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से परिवार के मुखिया का नाम, मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा परिसंपत्तियों से संबंधित 33 अधिसूचित प्रश्नों की जानकारी एकत्रित करेंगे। नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई समस्त जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

जनपद प्रशासन द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्व-गणना हेतु प्रेरित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies