Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


सम्भल (बहजोई), 22 मई 2026*

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी पीओ नेडा रामानुज द्वारा विभिन्न विभागों — पूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा विभाग, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों तथा समस्त खंड विकास अधिकारियों के  पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत निर्धारित मासिक लक्ष्यों की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को योजना की प्रगति में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान वेंडर स्तर पर लंबित आवेदनों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। लक्ष्य के सापेक्ष कार्य प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायती राज अधिकारी तथा समस्त अधिशासी अधिकारियों (नगर पालिका/नगर पंचायत) को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने डिस्कॉम अधिकारियों को चंदौसी क्षेत्र में सोलर इंस्टॉलेशन से संबंधित  एक्सपोर्ट यूनिट से संबंधित मामलों में उत्तरदायित्व निर्धारित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


  जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies