Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

फिरोजाबाद के चूड़ी व्यवसाई के युवा पुत्र की आगरा में जिप लाइनिंग राइड के दौरान पुली का लॉक टूटने से हुई दर्दनाक मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल...

 फिरोजाबाद के चूड़ी व्यवसाई के युवा पुत्र की आगरा में जिप लाइनिंग राइड के दौरान पुली का लॉक टूटने से हुई दर्दनाक मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल...




आगरा । ताज नगरी के फेज-2 चौपाटी स्थित एक मनोरंजन स्थल पर रविवार को फिरोजाबाद के चूड़ी व्यवसाई के 16 वर्षीय युवा पुत्र की 120 फीट लंबी और 45 फीट ऊँची जिप लाइनिंग राइड के दौरान मौत हो गई। हादसे से हँसता-खेलता परिवार कांच के शीशे की तरह पल भर में बिखर गया। आंखों के सामने गिरता देख माता-पिता की चीख निकल गई और वे बेसुध हो गए। घटना के बाद चौपाटी में अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल किशोर को सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तुरंत एक्शन लेते हुए जिप लाइन के संचालन को बंद करवा दिया और मौके पर मौजूद संचालक व मैनेजर को हिरासत में ​लेते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद एडवेंचर राइड संचालित करने वाली कंपनी पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक, आगरा के ताजगंज स्थित एक मनोरंजन स्थल पर फिरोजाबाद के चूड़ी व्यवसाई पंकज अग्रवाल अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आगरा आये थे जहां, उनका 16 वर्षीय युवा पुत्र कुनाल अग्रवाल 'जिपलाइन' राइड करने की जिद करने लगा। माता-पिता ने उसे जिप लाइन पर सवार कराया। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि, यह जिद उनके बेटे की आखिरी जिद बन जाएगी। राइड शुरू होने के कुछ ही मीटर की दूरी पर पुली का लॉक (सुरक्षा उपकरण) अचानक फेल हो गया, जिसके कारण वह 45 फीट की ऊंचाई से सीधे कंक्रीट के फर्श पर गिर पड़ा। जिससे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे का वीडियो वहां मौजूद लोगों के मोबाइल में कैद हो गया। जो, सोशल मीडिया पर जबर्दस्त वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies