Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत बबराला एवं कान्हा गौशाला बबराला का किया औचक निरीक्षण

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत बबराला एवं कान्हा गौशाला बबराला का किया औचक निरीक्षण



नगर पंचायत द्वारा कराये जा रहे कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने  संबंधित अधिकारी को दिए निर्देश शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण हों कार्य ताकि आमजन को न हो  कोई असुविधा


डिवाइडर पर किया जाए पौधारोपण... जिलाधिकारी


 नगर की साफ़ सफाई पर दिया जाए विशेष ध्यान, नगर के मुख्य चौराहे एवं प्रमुख मार्ग रहे साफ एवं  स्वच्छ.. जिलाधिकारी


कान्हा गौशाला बबराला में पैरावेट  करें प्रतिदिन निरीक्षण ताकि गौ वंशों के स्वास्थ्य का रखा जा सके विशेष ध्यान.. जिलाधिकारी


सम्भल ( बहजोई) 9 मई 2026

आज जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल द्वारा नगर पंचायत बबराला  क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम इंदिरा चौक बबराला का निरीक्षण किया तथा  अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बबराला को निर्देशित करते हुए कहा कि चौक के आसपास साफ़ सफाई रहे तथा अतिक्रमण को लेकर भी संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत के द्वारा रेलवे स्टेशन के आसपास  कराये जा रहे कार्यों सड़क,साइड़ पटरी,नाली , डिवाइडर  के कार्यों  का निरीक्षण किया तथा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने डिवाइडर पर पौधारोपण कराने को लेकर भी निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि पटरी का  स्लोव सही रहे ताकि पानी  का जमाव न हो और पानी आसानी से नाली में जा सके। विद्युत पोल पर आवांछित तारों को हटवाने को लेकर भी संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने  अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पंचायत बबराला द्वारा कराये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता सही रहे यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्य चौराहे एवं प्रमुख मार्गों पर साफ़ सफाई की व्यवस्था उचित रहे यह सुनिश्चित किया जाए। बबराला रेलवे स्टेशन के पास जनसहयोग से बनाई जा रही छत्रपति  शिवाजी महाराज  की मूर्ति के कार्य का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत नगर पंचायत बबराला की  कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया  जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला में कहीं भी पानी का जमाव न हो यह सुनिश्चित किया जाए। निराश्रित गौ वंशो को पानी पीने के लिए बनी हौदी  को चूना डालकर साफ़ सफाई  कराते हुए गौ वंशो को पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बीमार गौवंशों के लिए गौशाला में अलग से स्थान चिन्हित किया जाए तथा उनका विशेष ख्याल रखा जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पशु चिकित्सक नियमित रूप से  गौशाला में आएं तथा पैरावेट प्रतिदिन गौशाला का निरीक्षण करें ताकि गौवंशों के स्वास्थ्य की उचित देखभाल हो सके। गौवंशों के चारे को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

    इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकासचन्द्र,  नगर पंचायत अध्यक्ष बबराला  हर्षवर्धन,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बबराला अमरेश तिवारी एवं संबंधित अधिकारी  एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

      जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies