हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
कार्यालय प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सम्भल स्थित चंदौसी।
पत्रांक सं0-72026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सम्भल स्थित चंदौसी दिनांक 09.05.2026
प्रेस विज्ञप्ति
सेवा में,
महोदय,
जिला सूचना अधिकारी एवं समस्त प्रभारी प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,
जनपद सम्भल।
निम्नलिखित समाचार जनपद सम्भल में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 29713 वाद।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उ०प्र० के तत्वाधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सम्भल स्थित चंदौसी, डॉ. विदुषी सिंह के कुशल मार्गदर्शन में माँ सरस्वती का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
सिविल कोर्ट चंदौसी व बाह्य स्थित न्यायालय सम्भल व गुन्नौर एवं समस्त राजस्व चकबन्दी न्यायालयों एवं बैंकों (इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ बडौदा, पंजाब नेशनल बैंक, प्रथमा यू०पी०ग्रामीण बैंक, आरतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, बैंक आफ इण्डिया, कैनरा बैंक) द्वारा दिनांक 09.05.2026 को प्रातः 10.00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सम्भल श्री मचला अग्रवाल, अपर सत्र न्यायाधीश चंदौसी, सम्भल स्थित चंदौसी श्रीमती आरती फौजदार, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, संभल स्थित चंदौसी श्री अवधेश कुमार सिंह, अपर सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी. संभल स्थित चंदौसी, श्री गोपाल जी, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सम्भल स्थित चंदौसी, श्री दीपक कुमार जायसवाल, सिविल जज। सी०डि०। चंदौसी, श्री पराग यादव, सिविल जज। सी० डि०। सम्भल स्थित चंदौसी श्री आदित्य सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चन्दौसी, श्री नावेद अख्तर, सिविल जज । जू०डि०। सम्भल स्थित चंदौसी, श्रीमती दिव्या गर्ग एवं बार के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार सिंह व अन्य अधिवक्तागण, बैंक के कर्मचारीगण व न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे एवं सिविल जज । जू०डि०।, वाह्य न्यायालय सम्भल श्री ललित कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बाह्य न्यायालय सम्भल सुश्री दिव्या चिण्डालिया एवं सिविल जज। जू०डि०। बाह्य न्यायालय गुन्नौर श्री अभिषेक सिंह द्वारा अपने-अपने न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
.jpeg)