Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आयुष्मान कार्ड में प्रगति न होने पर, चौपाल में अनुपस्थिति होने पर तथा गांव के बाहर निवास करने पर आशा को कारण बताओं नोटिस

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


आयुष्मान कार्ड में प्रगति  न होने पर, चौपाल में  अनुपस्थिति होने पर तथा गांव के बाहर निवास करने  पर आशा को कारण बताओं नोटिस


उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार ‘‘गांव की समस्या, गांव में समाधान’’ कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड बहजोई की ग्राम पंचायत मैथरा आलपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी, सम्भल की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम विकास एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये।


चौपाल में सर्वप्रथम आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा की गयी, जिसमें आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति अपेक्षाकृत कम पायी गयी। समीक्षा के दौरान संबंधित आशा कार्यकर्ता मुन्नी के गांव से बाहर निवास करने का तथ्य संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के हेतु डिप्टी सीएमओ को निर्देश दिये गये।


आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा के दौरान रजिस्टरों का रख-रखाव संतोषजनक न पाये जाने पर संबंधित कार्मिकों को अभिलेखों सहित डी.पी.एम.यू. कार्यालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया।


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी योजना की जानकारी देते हुए ग्रामीण महिलाओं को अधिकाधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। बताया गया कि ग्राम में संचालित स्वयं सहायता समूह बैंक ऋण के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों, जैसे आटा चक्की संचालन एवं बकरी पालन, से जुड़कर आयवृद्धि कर रहे हैं।


चौपाल में विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं की समीक्षा की गयी, जिसमें लाभार्थियों द्वारा योजनाओं का लाभ प्राप्त होना बताया गया।


किसानों द्वारा यूरिया उपलब्धता की समस्या उठाये जाने पर संबंधित अधिकारियों  एडीओ कोऑपरेटिव को खाद वितरण व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिये गये। साथ ही किसानों से कृषि विभाग के मानकों के अनुरूप संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग का अनुरोध किया गया।


जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण कार्यों के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के संबंध में ग्रामीणों द्वारा अवगत कराये जाने पर अधिशासी अभियंता, जल निगम को संबंधित कार्यदायी संस्था के माध्यम से मरम्मत कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण होने के उपरांत घर-घर पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा।


मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्रामवासियों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं विकासपरक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies