हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 29 मई 2026*
आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा सम्भल के शहजादी सराय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाऊस का मासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाऊस की साफ़ सफाई एवं अग्निशामक यंत्रों, सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरे एवं लॉग बुक आदि सभी व्यवस्थाओं को चेक किया।
जिलाधिकारी ने कक्षों को चेक किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल एवं तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल डॉ मणिभूषण तिवारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल

.jpeg)