सारण में कल से शुरू होगा जिला स्तरीय एकता शिविर, शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन
कल से सजेगा युवाओं का महाकुंभ,16 जून को शिक्षा मंत्री करेंगे उद्घाटन
छपरा -- भारत स्काउट और गाइड सारण के तत्वावधान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय एकता शिविर 2026 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शिविर के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। इस भव्य आयोजन का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी करेंगे। वहीं, समापन समारोह के मुख्य अतिथि कला संस्कृति मंत्री होंगे।
चार सत्रों में बंटा होगा हर दिन
शिविर के दौरान प्रत्येक दिन चार विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में युवाओं को राष्ट्र निर्माण और जीवन रक्षक कौशलों से जोड़ा जाएगा।आपदा प्रबंधन और अग्निशामक प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण,युथ फोरम के तहत वैचारिक चर्चा,रंगोली, मेहंदी और पेंटिंग प्रतियोगिता,हर शाम कैंप फायर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का रहेगा जमावड़ा
इस जिला स्तरीय शिविर में स्थानीय स्तर से महाराजगंज के सांसद,छपरा एवं माझी के विधायक समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।इसके अलावा, युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए अलग-अलग सत्रों में जिला अधिकारी सारण,उप विकास आयुक्त सारण और डिस्ट्रिक्ट जज समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत स्काउट और गाइड सारण के उपाध्यक्ष सह सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ० हरेंद्र सिंह, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज, जिला प्रशिक्षक प्रणव, आशुतोष, सोनू, हार्दिक और मोहित मुख्य रूप से मौजूद रहे
