Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उत्तर प्रदेश- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के ख़िलाफ़ ,ग़लत टिप्पणी हुई , मेरे संज्ञान में आते ही मैंने FIR के आदेश दिए - CM योगी !!

 उत्तर प्रदेश- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री के ख़िलाफ़ ,ग़लत टिप्पणी हुई , मेरे संज्ञान में आते ही मैंने FIR के आदेश दिए - CM योगी !!




लखनऊ - अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी के मामले में CM योगी सख्त, बोले अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं


“बेटी तो बेटी होती है”  अखिलेश यादव को CM योगी की नसीहत

CM योगी का अखिलेश पर हमला: अपने चेलों को भाषा का संयम सिखाइए।


आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में बड़ा बयान दिया है। 


आजमगढ़ में CM योगी ने कहा कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने पुलिस को तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए।


CM योगी ने कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “बेटी तो बेटी होती है। हम संस्कार में पले-बढ़े हैं।”


इसी बहाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला।


CM ने कहा कि अखिलेश जी अपने चेलों को भी उपदेश दीजिए और उन्हें भाषा पर संयम रखना सिखाइए।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, “अखिलेश जी अपने लोगों को समझाइए। अगर नहीं समझा सकते तो हमारे हवाले कर दीजिए।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies