हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
पी०एम०यशस्वी छात्रवृत्ति / निःशुल्क प्रकाशनार्थ
प्रेस विज्ञप्ति
वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु पी०एम०यशस्वी छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत
निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण, उ०प्र० के पत्र संख्या-541/पि०व०क०/2025-26, दिनांक 17 जून 2026 द्वारा अवगत कराया गया है, कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए OBC, EBC और DNT छात्रों हेतु टॉप क्लास एजुकेशन इन कॉलेज स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित करने तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों को सीटें आवंटित करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवेदन एवं सत्यापन की समय-सीमा निम्नवत निर्धारित की गई है।
1-छात्रों के स्तर से आवेदन किया जाना (नवीन / नवीनीकरण)-01 जून 2026
2-आवेदन की अंतिम तिथि (नवीन / नवीनीकरण) 31 अगस्त, 2026
3-शिक्षण संस्थानों के स्तर से आवेदन पत्रों के सत्यापन की अंतिम तिथि (नवीन / नवीनीकरण)- 15 सितम्बर 2026
4-मंत्रालय स्तर से सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2026
अतः जनपद सम्भल के चयनित शिक्षण संस्थायें पी०एम०यशस्वी छात्रवृत्ति_योजनान्तर्गत पात्र
छात्र/छात्राओं के शत प्रतिशत आवेदन कराया जाना का कष्ट करें।
