हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी के निर्देश पर भरतरा स्टेडियम तक पहुँच का रास्ता खुलवाया गया, रेलवे विभाग से समन्वय कर तहसील प्रशासन द्वारा हटवायी गयी बैरिकेडिंग*
रेलवे विभाग से समन्वय कर स्टेडियम तक आवागमन सुगम
सम्भल (बहजोई), 24 जून 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार विकासखण्ड बहजोई के ग्राम भरतरा में निर्माणाधीन स्टेडियम तक आवागमन के लिए मार्ग खुलवाने के संबंध में रेलवे विभाग के अधिकारियों, तहसील प्रशासन,खेल विभाग तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपसी वार्ता की गई।
उल्लेखनीय है कि उक्त स्टेडियम का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा कराया जा रहा है। स्टेडियम तक पहुंचने वाले मार्ग के संबंध में उत्पन्न समस्या के समाधान हेतु उप जिलाधिकारी चन्दौसी नीतू रानी, खेल विभाग के अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर सहमति बनाई।
आज उप जिलाधिकारी चन्दौसी नीतू रानी के निर्देशन में नायब तहसीलदार सतेन्द्र चाहर एवं कार्यदायी संस्था,ठेकेदार एवं रेलवे से एडीईएन एवं संबंधित अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर लहरावन एवं विसारू को जोड़ने वाले रेलवे फाटक से निर्माणाधीन स्टेडियम तक लगाई गई बैरिकेडिंग को हटवाते हुए मार्ग को सुचारु रूप से खुलवा दिया।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 20 जून 2026 को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित नक्शों का गहन परीक्षण कराते हुए तहसील प्रशासन की टीम को रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मार्ग संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्रवाई के फलस्वरूप अब निर्माणाधीन स्टेडियम तक पहुंच का मार्ग खोल दिया गया है।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल

.jpeg)