हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में आज बृहद स्तर पर चलाया गया अवैध कब्जा मुक्ति अभियान
तहसील गुन्नौर के ग्राम डुमायल में उप जिलाधिकारी गुन्नौर के नेतृत्व में तालाब की लगभग 80 बीघा भूमि करायी गयी कब्जा मुक्त
चंदौसी तहसील के अन्तर्गत ग्राम मिर्जापुर नसीररूल्लापुर में उप जिलाधिकारी के निर्देशन में नायब तहसीलदार द्वारा चकमार्ग, तालाब एवं बंजर भूमि को कराया कब्जा मुक्त
तहसील सम्भल के अन्तर्गत ग्राम फतेहपुर उत्तमा में उप जिलाधिकारी सम्भल के निर्देशन में तहसीलदार सम्भल एवं उनकी टीम द्वारा झील की लगभग 2.5 हेक्टेयर भूमि को कराया कब्जा मुक्त
*जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को सरकारी तालाबों, चक मार्गों तथा सरकारी भूमि से अवैध कब्जा को कब्जा मुक्त कराने के दिए हुए हैं निर्देश।
सम्भल (बहजोई), 30 मई 2026
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा एक अभियान चलाते हुए जनपद में चकमार्गों, तालाबों एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं।
साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जनपद में 2 हेक्टेयर एवं उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों का चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार करने तथा उन पर से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश भी दिए हैं।
इसी क्रम में आज उप जिलाधिकारी गुन्नौर विकासचन्द्र एवं उनकी टीम द्वारा तहसील गुन्नौर के ग्राम डुमायल में गाटा संख्या 636,638 तथा 641,642,643, एवं 644,645, तथा 646 की लगभग 80 बीघा तालाब की भूमि को अवैध कब्जा से कराया कब्जा मुक्त। उप जिलाधिकारी गुन्नौर ने कहा कि अवैध कब्जों को हटाने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
वहीं चंदौसी तहसील के अन्तर्गत उप जिलाधिकारी नीतू रानी के निर्देशन में नायब तहसीलदार चंदौसी सतेन्द्र चाहर के नेतृत्व में राजस्व टीम एवं विकास विभाग की टीम द्वारा ग्राम मिर्जापुर नसीररूल्लापुर गाटा संख्या 388 चकमार्ग रकबा 0.016 हेक्टेयर तथा गाटा संख्या 390 तालाब रकबा 0.020 तथा गाटा संख्या 392 बंजर रकबा 0.057 के अवैध कब्जा को कब्जा मुक्त कराते हुए ग्राम प्रधान को सुपुर्द किया गया।
उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चकमार्गों, तालाबों एवं सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
वहीं सम्भल तहसील के अन्तर्गत उप जिलाधिकारी सम्भल निधि पटेल के निर्देशन में तहसीलदार सम्भल धीरेन्द्र कुमार सिंह तथा नायब तहसीलदार दीपक जुरैल द्वारा ग्राम फतेहपुर उत्तमा में लगभग 2.5 हेक्टेयर की झील को चिन्हांकित करते हुए तथा कब्जा मुक्त कराके विकास विभाग को सुपुर्द किया गया।
जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि जनपद में तालाबों, चकमार्गों एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर अभियान चलाते हुए अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि तालाबों का संरक्षण जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए तालाबों के चिन्हीकरण, संरक्षण एवं अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

.jpeg)