फिरोजाबाद में मां के शादी से इन्कार पर डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटक कर मार डाला
27 सेकंड में आठ बार जमीन पर पटका, वारदात सीसीटीवी में कैद, हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते की भाभी के शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे ने उनके डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर आठ बार पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद शव को घर के गेट पर छोड़कर भाग गया।
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं को पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।
मूल रूप से अरांव के गांव बामई निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं के सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद रती ने 3 नवंबर 2024 को बेटे आरव को जन्म दिया, लेकिन पति से
अनबन के कारण वह 5 महीने से मायके में रह रही थी। इसी बीच रती के पति के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने रती के परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं। विराज ने पहले तो रती के पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद का
हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक। संवाद
भरोसा देकर विश्वास जीता और बाद में रती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसे रती ने ठुकरा दिया था। विराज को लगा कि बच्चे के कारण ही रती शादी से मना कर रही है और उसने बच्चे की जान ले ली।
