हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर कैल ग्राम पंचायत विकास खंड गुन्नौर के नेशनल हाईवे जल निकासी के अवरोध का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथभट्ट द्वारा टीम के साथ किया गया मुख्य मार्गों के निरीक्षण के समय पाया गया कि बड़े नाले पर कुछ जगह अतिक्रमण कर लिया गया है तथा कुछ जगह अस्थाई निर्माण भी बनाए गए सभी को हटाने का निर्देश दिया गया जिससे जल निकासी का अवरोध समाप्त हो सके तथा 400 मी कच्चा नाला बनाने का निर्देश भी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दिया गया मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा निरीक्षण में ग्राम वासियों को समझाया गया है कि अवैध अतिक्रमण वाले स्थान पर अपने सामान को हटाते हुए प्रशासन को सहयोग करें जिससे ग्राम पंचायत दोनों तरफ से मुरादाबाद अलीगढ़ हाईवे पर जल निकासी की व्यवस्था सही कर सके तथा ग्राम पंचायत स्वच्छ और सुंदर लग सके आज उक्त निर्देश के क्रम में ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी लगा करके आवश्यक सफाई की गई तथा कुछ अवैध कब्जा को हटाया गया कल इस कार्य को पूरा करने का आश्वासन सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री फारूक तथा ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक यादव द्वारा दिया गया। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल तथा राजस्व विभाग का भी सहयोग लेने के लिए विकास विभाग को निर्देश दिए गए।

