Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

दंगा पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु “राहत एवं पुनर्वास सहायता हेल्प डेस्क” स्थापित

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 



दंगा पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु “राहत एवं पुनर्वास सहायता हेल्प डेस्क” स्थापित



सम्भल (बहजोई), 07जून 2026

जनपद सम्भल प्रशासन द्वारा  किसी भी दंगे से  पीड़ित एवं प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों को राहत, सहायता एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “राहत एवं पुनर्वास सहायता हेल्प डेस्क” की स्थापना की गई है।

यह हेल्प डेस्क दंगा  पीड़ित/प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवारों के प्रकरणों के पंजीकरण , आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने, मार्गदर्शन प्रदान करने, राहत एवं पुनर्वास संबंधी सहायता उपलब्ध कराने तथा शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कार्य करेगी।

जनपद प्रशासन ने समस्त पात्र नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अथवा परिवार किसी दंगे से प्रभावित हुआ हो, या ऐसे किसी प्रभावित परिवार की जानकारी हो, तो सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्प डेस्क से संपर्क करें।

हेल्प डेस्क पर उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं:

आवेदन प्राप्त करना।

प्रकरणों का पंजीकरण ।

आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना।

राहत एवं पुनर्वास संबंधी सहायता उपलब्ध कराना।

शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण करना।

संपर्क विवरण

स्थान : कलेक्ट्रेट सम्भल, बहजोई

संपर्क सूत्र : 05921-243443

कार्यालय समय : प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक

जनपद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दंगा पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को न्याय, सम्मान तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies