Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भोगनीपुर गंग नहर में बहता हुआ झाड़ियों में फंसा मिला शव, पुलिस पहचान में जुटी गंग नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

भोगनीपुर गंग नहर में बहता हुआ झाड़ियों में फंसा मिला शव, पुलिस पहचान में जुटी


गंग नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
जसवंतनगर। कस्बा क्षेत्र के कचौरा मार्ग स्थित भोगनीपुर गंग नहर में सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।
मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने पुलिस टीम के सहयोग से नहर के गहरे पानी में बह रहे शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव पर केवल नीले रंग का अंडरवियर पाया गया। प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शव शिकोहाबाद की दिशा से नहर के बहाव के साथ यहां तक पहुंचा और झाड़ियों में फंस गया। शव की स्थिति को देखते हुए वह करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम एवं पहचान की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
फ़ोटो: शव को नहर से वाहर निकालती पुलिस

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies