हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जिलाधिकारी ने प्राचीन मनोकामना मंदिर श्री बाँकेबिहारी जी एवं माँ गंगा मंदिर का किया भ्रमण, मंदिर के विकास एवं संरक्षण के दिए निर्देश
निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने तथा समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश
सम्भल (बहजोई), 20 जून 2026
आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा विकासखण्ड बनियाखेड़ा के ग्राम गणेशपुर में वर्ष 1884 में स्थापित प्राचीन मनोकामना मंदिर श्री बाँकेबिहारी जी का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने श्री बाँकेबिहारी जी एवं माँ गंगा मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा मंदिर परिसर स्थित जलकुंड का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने प्राचीन मंदिर को विकसित कर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनाने तथा मंदिर के समुचित रखरखाव के लिए एक समिति गठित किए जाने के संबंध में संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का संरक्षण एवं विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी चन्दौसी स्थित गणेश मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गणेश जी के दर्शन किए तथा वहां स्थापित विशाल प्रतिमा का अवलोकन किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने चन्दौसी-बहजोई रोड स्थित ग्राम भरतरा में खेल विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन से निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा स्टेडियम के मानचित्र का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टेडियम तक पहुंच मार्ग के संबंध में रेलवे विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत तारों की शिफ्टिंग के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए संबंधित कार्यों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चन्दौसी नीतू रानी, तहसीलदार रविन्द्र विक्रम, उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

