Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सम्भल की उर्वरक की दो दुकानों पर जिलाधिकारी द्वारा की गयी छापेमारी।दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर एफआईआर एवं दुकानों को निलंबित करते हुए दुकान निरस्त्रीकरण की कार्यवाही करने के दिए निर्देश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


 सम्भल की उर्वरक की दो दुकानों पर जिलाधिकारी द्वारा की गयी छापेमारी।दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर एफआईआर एवं दुकानों को निलंबित  करते हुए  दुकान निरस्त्रीकरण की कार्यवाही करने के दिए निर्देश



 उर्वरक की  दुकानों पर अनियमितता पाये जाने पर की जाएगी सख्त कार्यवाही... जिलाधिकारी

सम्भल (बहजोई), 20 जून 2026

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल द्वारा जनपद सम्भल के रायशक्ति क्षेत्र में स्थित ताहिर खाद भण्डार एवं अनीस खाद भण्डार  पर  औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान  उर्वरक की दोनों दुकानों पर  पीओएस मशीन के अभिलेखों के अनुसार जितना उर्वरक एवं अन्य सामग्री दुकानों एवं गोदामों में उपलब्ध होनी चाहिए थी, उसके सापेक्ष कहीं अधिक अथवा कम मात्रा में सामग्री पाई गई। इसके अतिरिक्त दोनों दुकानदार दुकान एवं गोदाम की वास्तविक चौहद्दी का विवरण उपलब्ध नहीं करा सके। जो चौहद्दी प्रदर्शित की गई थी, वहां उर्वरक का भण्डारण न होकर अन्य अनधिकृत स्थान पर उर्वरक का भण्डार पाया गया।

 अनीस खाद भण्डार पर किसी भी कम्पनी का अधिकृत प्राधिकरण पत्र (ऑथोरिटी लेटर) उपलब्ध नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि किसी भी उर्वरक विक्रेता के लिए सम्बन्धित कम्पनी का अधिकृत प्राधिकरण पत्र होना आवश्यक होता है। इसके अभाव में वहां संचालित व्यवसाय की वैधता संदिग्ध प्रतीत  पायी गयी। 

 निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि दोनों ही दुकानों पर कोई स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं था तथा न ही उनके द्वारा स्टॉक रजिस्टर का संधारण किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त स्टॉक बोर्ड भी खाली पाया गया तथा उस पर स्टॉक एवं मूल्य सम्बन्धी कोई प्रविष्टि अंकित नहीं पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा उप कृषि  निदेशक एवं सम्भल तहसील प्रशासन को संयुक्त जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा दोनों दुकानों  सील करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के साथ साथ लाइसेंस निलंबन तथा दुकानों के निरस्त्रीकरण की कार्यवाही  करने के निर्देश दिए 


जिलाधिकारी ने कहा कि उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में जांच आख्या के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी  ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उर्वरकों की दुकानों पर अनियमितता पाये जाने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 


 जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies