Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

निर्धारित बाल श्रम उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा करने हेतु बाल श्रम चिन्हांकन का अभियान चलाया गया

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


कार्यालयः सहायक श्रम आयुक्त, नगर पालिका परिसर, सम्भल।

-----------------------------------------------------------------------------

  पत्र संख्याः 862- 65/ सं0बालश्रमअभियान 2026      दिनांकः20.06.2026                                                                              -----------------------------------------------------------------------------

प्रेस नोट


आज दिनांक 20 जून 2026 को बाल श्रम के विरूद्ध आम जनमानस में व्यापक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करते हुए शासन द्वारा निर्धारित बाल श्रम उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा करने हेतु बाल श्रम चिन्हांकन का अभियान चलाया गया।




उक्त अभियान शहर के मुख्य चैराहों मुख्यतः शंकर काॅलेज चैराहा, चंदौसी चैराहा, चैधरी सराय तथा मौहल्ला खेडा संभल आदि में चलाया गया जिसके अंतर्गत मौ0 आजम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संभल द्वारा बाल श्रम करते पाये गये सेवायोजकों के विरूद्ध निरीक्षण कर कार्यवाही की गयी तथा भविष्य में बाल श्रम न कराने हेतु प्रेरित भी किया गया। अभियान में पवनवीर सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक थाना ए0एच0टी0यू0, जनपद संभल द्वारा पुलिस बल के साथ सहयोग किया गया। 

श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु प्रत्येक नागरिक को स्वयं पहल करने को कहा गया यदि हम स्वयं अपने आप से संकल्प लें कि हम स्वयं जिम्मेदार नागरिक की तरह इस जनजागरूकता की पहल करके उन्मूलन करने हेतु दृढ संकल्पित हों तो शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के बाल श्रम उन्मूलन के लक्ष्य को वर्ष 2027 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। श्रम विभाग की ओर से लिपिक ललित कुमार द्वारा अभियान में प्रतिभाग कर बताया कि यदि जनपद में कहीं भी बाल श्रम होता दिखे तो आप कार्यालय श्रम विभाग को सूचित करें जिससे ऐसे सेवायोजक/प्रतिष्ठान स्वामी जो बाल श्रम कराते हुए मिलें तो उनके विरूद्ध जनजागरूकता के साथ-साथ विभागीय प्रवर्तन की नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये जिससे जनपद संभल को बाल श्रम से मुक्त किया जा सके। 

उक्त अभियान में राजकिशोर एस.आई., विकास कुमार, गौरीशंकर चैधरी प्रयत्न संस्था संभल व अन्य ने उपस्थित होकर सहयोग किया।    

  

      सहायक श्रमायुक्त,

         संभल। 

पत्रांक एवं दिनांक उक्तवत। 

प्रतिलिपिः निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषितः-

1. जिलाधिकारी महोदय, जनपद संभल को सादर सूचनार्थ।

2. उप श्रमायुक्त, मुरादाबाद क्षेत्र मुरादाबाद को सादर सूचनार्थ।  

3. जिला सूचना अधिकारी, संभल को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि समस्त दैनिक समाचार पत्रों में निशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें। 

4. संपादकगण, दैनिक अमर उजाला, दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, राष्ट्रीय सिद्धान्त, बुलन्द संदेश, शाह टाइम्स एवं अन्य प्रमुख समाचार पत्र सम्भल को अपने-अपने समाचार पत्रों में निशुल्क प्रकाशनार्थ।  


सहायक श्रमायुक्त,

           संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies