Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग की योजनाओं एवं तीर्थ स्थलों के विकास कार्यों की समीक्षा की, सितंबर तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग की योजनाओं एवं तीर्थ स्थलों के विकास कार्यों की समीक्षा की, सितंबर तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश





सम्भल (बहजोई), 22 जून 2026


आज जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। सम्भल के प्राचीन 68 तीर्थों एवं 19 महाकूपों में से जिन तीर्थ स्थलों पर विकास कार्य प्रगति पर हैं, उनके संबंध में कार्यदायी संस्थाओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कुरुक्षेत्र तीर्थ के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए टॉयलेट ब्लॉक, चेंजिंग रूम, पेवर ब्लॉक, गेट एवं रेड सैंड स्टोन सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

बैठक में वर्तमान एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की ड्राइंग एवं डिजाइन पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किए जाएं।

प्राचीन मनोकामना तीर्थ के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा कहा कि सितंबर माह तक सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त प्राचीन नैमिषारण्य तीर्थ के विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।

मनोकामना गेट एवं कुरुक्षेत्र गेट के निर्माण में सीएनसी कटिंग से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बहापुर पट्टी स्थित देवी माता मंदिर, बाकरपुर बनियाखेड़ा स्थित देवस्थान के पर्यटन विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई।

विकासखंड असमोली के ग्राम असमोली में स्थित बूढ़े बाबा के स्थान के पर्यटन विकास कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए।

बैठक में रायपुर कला स्थित चामुंडा देवी मंदिर, सम्भलेश्वर, सूर्यकुंड मंदिर, भुवनेश्वर तीर्थ एवं हंस तीर्थ के विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि नवीन स्वीकृत समस्त कार्यों को 30 सितंबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी स्थलों पर कराए जाने वाले समान प्रकृति के कार्यों की डिजाइन एक समान रखी जाए । डिजाइन में सम्भल की एक थीम रखी जाए। 

बैठक में विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम गणेशपुर स्थित प्राचीन मनोकामना मंदिर श्री बांके बिहारी जी, ऐंचौड़ा कम्बोह के समीप  द्वार तथा हरी बाबा धाम के विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्यप्रिय सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सौरभ कुमार पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर रामानुज, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रदीप कुमार टम्टा तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि ओम ट्रेडर्स, ललित कुमार, आदित्य श्रोतिया, ओम बिल्डर्स एवं एम.एस. बिल्डर्स सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


  जारी जिला सूचना कार्यालय, सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies