आगरा: बटेश्वर में यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
🌊 मैनपुरी निवासी युवक अपने परिजनों के साथ नई कैंटर गाड़ी की पूजा-अर्चना के लिए बटेश्वर आया था।
🙏 पूजा कार्यक्रम के बाद युवक यमुना नदी में स्नान करने घाट पर पहुंचा।
⚠️ नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा।
😢 परिजनों की चीख-पुकार के बीच युवक यमुना की लहरों में लापता हो गया।
🚒 सूचना मिलते ही थाना बाह पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।
🔍 स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 3 घंटे तक युवक की तलाश की गई।
🌊 कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला।
📝 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई की।
💔 युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, घटना थाना बाह क्षेत्र के बटेश्वर यमुना घाट की है।
