फिरोजाबाद बारहवे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन फिरोजाबाद
आज दिनांक 21-06-2026 को "स्वस्थ आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)" थीम पर रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड, फिरोजाबाद में बारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 श्री योगेन्द्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी फिरोजाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे, अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा आमजन द्वारा सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया ।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई । योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तनावमुक्त रहने एवं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश देती है। योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव का प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता एवं कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है। नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन व्यतीत कर सकता है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों से नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया, जिससे वे अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकें । इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों, शाखाओं एवं पुलिस कार्यालयों पर भी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारीगणों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।

.jpeg)