हम भारती न्यूज़
मंडल व्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
फैमिली आईडी की तकनीकी टीम ने ग्राम मिर्जापुर नसरुल्लाहपुर का किया क्षेत्रीय भ्रमण*
सम्भल ( बहजोई) 22 जून 2026
आज जनपद सम्भल में उत्तर प्रदेश शासन से फैमिली आईडी की तकनीकी टीम की सदस्य कुमारी तृषा द्वारा विकासखण्ड बहजोई के ग्राम मिर्जापुर नसरुल्लाहपुर का क्षेत्रीय भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवालय में फैमिली आईडी के लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर उनसे जानकारी प्राप्त की कि उनके परिवार के कौन-कौन से सदस्य फैमिली आईडी से अभी तक वंचित हैं तथा उनके छूटने के कारण क्या हैं।
कुमारी तृषा ने पंचायत सहायक एवं पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि ऐसे सभी छूटे हुए पात्र सदस्यों को शीघ्र फैमिली आईडी में सम्मिलित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी बनने के पश्चात किसी भी परिवार के पात्र सदस्य को विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं में उनकी पात्रता के आधार पर विभागों द्वारा स्वतः चयनित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त फैमिली आईडी बनने से परिवार के सदस्यों के जाति प्रमाण-पत्र एवं निवास प्रमाण-पत्र भी शीघ्र निर्गत किए जा सकेंगे।
विभागीय अधिकारियों से सुझाव एवं समस्याओं पर किया विस्तृत संवाद
क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उनके साथ जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्री रत्नेश कुमार, पंचायत सचिव श्री असलम, पंचायत सहायक तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम मिर्जापुर के भ्रमण के उपरान्त कुमारी तृषा ने मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी से संपर्क कर फैमिली आईडी के संबंध में उनके सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस विषय पर विस्तृत संवाद करते हुए प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को शासन स्तर पर अवगत कराने की बात कही।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।
