Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जन कल्याण समिति ने हड्डी के रोग से पीड़ित साधुआश्रम निवासी ज्योति की रक्त देकर मदद की

 जन कल्याण समिति ने हड्डी के रोग से पीड़ित साधुआश्रम निवासी ज्योति की रक्त देकर मदद की



अलीगढ़ जन कल्याण समिति ने इंसानियत की एक और मिसाल पेश की है जिसके तहत जे एन एम सी वार्ड नम्बर 07 में भर्ती साधुआश्रम हरदुआगंज निवासी ज्योति का हड्डी का ऑपरेशन होना है जिसके लिए उनको डॉक्टर ने रक्त की आवश्यकता के लिए बताया जबकि उसके माता और पिता पहले ही बीमार हैं जो कि  रक्त देने मैं असमर्थ हैं जब इसकी जानकारी जन कल्याण समिति के सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल को हुई तो तत्काल उन्होंने संस्था के कोषाध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान के साथ जे एन एम सी के वार्ड नम्बर 07 मैं जाकर सर्वे किया जिसमें पीड़ित ज्योति की बीमारी के बारे में जानकारी कर उनकी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया सचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल ने तत्काल जे एन एम सी ब्लड बैंक समपर्क करके रक्त का इंतजाम कराया इस अवसर पर ज्योति की माँ ने बताया कि ऑपरेशन के लिए डॉक्टर हम लोगों से रक्त का इंतजाम करने के लिएं कह रहे थे हमारे पास कहीं से कोई इंतज़ाम नही हो रहा था तभी हमने अपने परिचित चाहत खान से संपर्क किया तब उन्होंने जन कल्याण समिति से सम्पर्क किया तभी संस्था के पदाधिकारी हमारे पास जानकारी करने आए और  तत्काल ऑपरेशन के लिए रक्त का इंतजाम किया और हर संभव सहयोग का विशवास दिया हम जन कल्याण समिति का  दिल से धन्यवाद करते हैं इस अवसर संस्था के अध्यक्ष इमरान खान ने लोगों से संस्था की मदद करने की अपील की!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies