Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन, विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी



शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। विकासखंड शिकोहाबाद  में CRISIL Foundation CFL Team द्वारा एक वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं, बीमा योजनाओं एवं स्वरोजगार संबंधी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।


शिविर में जनपद फिरोजाबाद के जिला उद्योग केंद्र से श्री अक्षय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं सफल आयोजन सीबीओ मोहित कुमार गौतम तथा सेंटर मैनेजर श्री धनवीर कुमार के सहयोग से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं महिलाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, Re-KYC प्रक्रिया, तथा बैंकिंग लोकपाल योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर नागरिक आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं तथा बैंकिंग संबंधी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं।


शिविर में प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित बैंकिंग लेन-देन, डिजिटल भुगतान तथा बचत के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजनाओं से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।


अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए वित्तीय समावेशन और जागरूकता के ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाने की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies