UP- मेरठ में HDFC के एरिया मैनेजर अर्पित पाराशर ने अपनी गर्लफ्रैंड गुरप्रीत कौर के बेटे को मार डाला. मासूम अंगदवीर के मुंह को उसकी पगड़ी से दबाया और हाथ की नस काटकर उसका गला रेत दिया. अंगदवीर की लाश को अर्पित ने जंगल में फैंक दिया.
गुरप्रीत का पति गुरसेवक सउदी अरब में नौकरी करता है. 6 महीने पहले मेरठ आया और फिर सउदी लौट गया. एक साल पहले गुरप्रीत अपनी मौसी के पास सिंगापुर चली गयी थी. 4 महीने पहले सिंगापुर से लौटी और अपने मायके नजीबाबाद चली गयी. उसने परिजनों पर गुरसेवक से तलाक के लिए दबाब बनाया.
अंगदवीर अपनी बुआ के पास पटियाला में पढ़ता था. 15 दिन पहले गुरप्रीत वहां पहुंची और अंगदवीर को अपने साथ ले आयी. इसी दौरान वह अर्पित से मिली और अंगदवीर ने उन्हें इंटीमेट होते देख लिया था. अर्पित और गुरप्रीत का इश्क 6 महीने पुराना है.
पुलिस को शक है कि हत्याकांड में गुरप्रीत भी साजिश का हिस्सा है.
